
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित मानव मंदिर परिसर में गणपति की विधिवत स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन में संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल ने आवासीय विद्यालय के बालकों और नि:शुल्क सर्जरी के लिए आए दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों के साथ भगवान गणेश का पूजन किया। पंडित उपेंद्र शास्त्री द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ गणपति की स्थापना की गई, जिसमें समाज कल्याण और सभी के सुख-शांति की कामना की गई।
वंदना अग्रवाल ने बताया कि आगामी 10 दिनों तक हर सुबह और शाम वक्रतुण्ड महाराज की आरती का आयोजन होगा, और पहले दिन की तरह प्रतिदिन प्रसाद का भोग लगाकर रोगियों में वितरण किया जाएगा।
About Author
You may also like
हज-2027 : आवेदनों में कमी पर मुस्लिम महासंघ ने जताई चिंता, व्यवस्थाओं में सुधार और बुजुर्गों को किराये में 50 प्रतिशत छूट की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
‘शोध और भारत का पुनरुत्थान’ पर मंथन: भारतीय दृष्टिकोण से शोध की नई दिशा तय करने का आह्वान
न्यूज बुलेटिन : देश और संसद की बड़ी ख़बरें…
क्या उदयपुर में भी बदल रही है सियासी फिजा? नीट पेपर लीक और दिल्ली लाठीचार्ज के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा, हिल गए बीजेपी नेता
विद्याभवन का 95वां स्थापना दिवस : एक विचार के सौ साल, उस बरगद की कहानी, जिसकी छांव में देश का भविष्य संवरा
