संभागीय आयुक्त ने ली तैयारी बैठक
कहा-व्यवस्थाओं के माध्यम से राजस्थान की अच्छी छवि पेश करें

उदयपुर। राजस्थान और मध्यप्रदेश के राज्यपाल की उदयपुर में महत्वपूर्ण बैठक 7 जुलाई को संभागीय आयुक्तालय सभागार में आयोजित होगी। इस बैठक की तैयारियों एवं विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के लिए मंगलवार को संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने एक बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाओं के साथ सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि दोनों राज्यपाल के साथ 15 जिलों के कलक्टर-एसपी तथा संबंधित संभागीय आयुक्त व आईजी भी भाग लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को वीआईपी की बैठक को देखते हुए बेहतर व्यवस्थाओं के माध्यम से राजस्थान की अच्छी छवि पेश करने की बात कही। उन्होंने दोनो गणमान्य अतिथियों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 6 से 8 जुलाई के लिए सर्किट हाउस को पूरी तरह बुक रखने, अधिकारियों के लिए आवास व भोजन की व्यवस्था, आयुक्तालय सभागार में बैठक व पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की व्यवस्था के साथ प्रोटोकॉल, कानून एवं सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बुनकर, अर्चना रांका, गिरिराज कतिरिया तथा सर्किट हाउस व संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
About Author
You may also like
राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स महासंघ का गठन : उदयपुर के वीरेंद्र सिंह सोलंकी प्रदेशाध्यक्ष और कोटा के अरविंद कौशल प्रदेश महामंत्री नियुक्त
ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव : अमेरिका ने केश्म और गोरुक पर बरसाए बम, कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमले
जंगल का वह डरावना सच, जो रोंगटे भी खड़े करता है और अंधविश्वास भी तोड़ता है
देश के विकास में हिंदुस्तान जिंक की बड़ी हिस्सेदारी : वित्त वर्ष 26 में सरकारी खजाने को दिए 18,846 करोड़, पिछले 5 वर्षों का कुल योगदान 91,572 करोड़ रुपए के पार
क्रिकेट की सुपरफैन : मुंबई की 92 वर्षीय कल्याणी राघवन पिछले 70 सालों से हैं खेल की दीवानी, शुभमन गिल पर है क्रश
