उदयपुर। 5 एएससी वायु सेना जोधपुर से आए अधिकारी सार्जेंट तिलक राज, कॉरपोरल हेमंत कुमार ने मंगलवार को 5 राज गर्ल्स एनसीसी उदयपुर में राज्य के विभिन्न स्कूलों से आये विद्यार्थियों को अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की।
भारतीय वायु सेना के कॉरपोरल हेमन्त कुमार ने बताया कि साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ ,अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है। सार्जेंट तिलक राज ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
About Author
You may also like
पांच मिनट का अंधड़ और ‘स्मार्टनेस’ की बत्ती गुल…वाहवाही लूटने में अव्वल, काम में ढाक के तीन पात
उदयपुर भूमि विकास बैंक चुनाव : भारी हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच मथुरेश नागदा बने तीसरी बार अध्यक्ष, करण सिंह चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष
उदयपुर भूमि विकास बैंक चुनाव: सहकारिता की राजनीति में ‘ऋण पात्रता’ का दांव और बढ़ता सियासी तनाव
उदयपुर में महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथीपोल चौराहे पर किया उग्र प्रदर्शन
उदयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के AC कोच में चूहों और कॉकरोचों का आतंक, यात्रियों ने गुस्से में 3 बार खींची चेन, रात भर नहीं सो पाए लोग
