
उदयपुर। महाराणा भूपाल अस्पताल (एम.बी.एच.) को आखिरकार लंबे समय से प्रतीक्षित न्यूरोसर्जन चिकित्सक की सुविधा मिलने जा रही है। डॉ. पंकज सोमानी को आरएनटी मेडिकल कॉलेज से जुड़े एम.बी.एच. अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग में कनिष्ठ विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीना ने इसके आदेश जारी किए।
डॉ. पंकज सोमानी मूलतः कपासन के निवासी हैं और हाल ही में उन्होंने एमसीएच न्यूरो सर्जरी में सुपर स्पेशियलिटी शाखाओं में सर्वोच्च अंक हासिल किए। उन्हें “एक्सीलेंस विद ऑनर्स अवार्ड” से सम्मानित भी किया गया।
उनकी नियुक्ति से दुर्घटनाग्रस्त और न्यूरो संबंधी मरीजों के इलाज में आ रही कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी। उनकी पत्नी, डॉ. सौम्या सोमानी, वर्तमान में जीबीएच अमेरिकन अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।
About Author
You may also like
राखी पर डाक विभाग की विशेष पहल : उदयपुर मंडल ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं 2000 राखियां, रविवार को भी खुले रहे डाकघर
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
मुस्लिम बस्तियों पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला : वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने उदयपुर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा ने 6 सीटों पर ठोकी दावेदारी, वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा उम्मीदवार घोषित
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
