
पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है—इसी संकल्प को साकार करते हुए राजस्थान पुलिस ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ हरियाली को बढ़ावा देने की नई पहल की है।
जयपुर। पुलिस दूरसंचार लाइन, जयपुर परिसर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आयोजन की अध्यक्षता श्रीमान अनिल पालीवाल, महानिदेशक पुलिस, तकनीकी सेवाएं (दूरसंचार एवं तकनीकी) एवं यातायात, राजस्थान, जयपुर ने की।
उन्होंने कहा कि “जन सुरक्षा के साथ-साथ प्रकृति की सुरक्षा भी हमारी साझा प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।”
राजस्थान पुलिस ने यह साबित किया है कि हरियाली सिर्फ पेड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है।
About Author
You may also like
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
भामनिया खेत से स्पेन के समंदर तक : राजस्थान के युवाओं की उड़ान और ‘जिंक कौशल’ का कमाल
राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, कृषि और आदिवासी संस्कृति संरक्षण पर होगा बड़ा काम; राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजनयिक पॉल मर्फी की बैठक में बनी सहमति
‘मन्नत’ रेनोवेशन मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; अतिरिक्त मंजिल निर्माण के खिलाफ याचिका खारिज, कोर्ट बोला- ‘हम किसी के स्टार होने से प्रभावित नहीं’
बदमाशों की कांपे रूह: कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आईजी-एसपी को दी दो टूक चेतावनी
