
“जश्न-ए-आमदे रसूल ﷺ: अशरफ़ी नौजवान तन्ज़ीम का 20वाँ सालाना प्रोग्राम”
उदयपुर। अशरफ़ी नौजवान तन्ज़ीम, खांजीपीर की जानिब से हर साल की तरह इस बार भी 20वाँ सालाना “जश्न-ए-आमदे रसूल ﷺ” बड़े ही अदब व एहतिराम के साथ मुनअक़िद किया जा रहा है।
तन्ज़ीम के जिम्मेदारान का कहना है कि इस वक़्त पूरा आलम-ए-इस्लाम हुज़ूर ﷺ की 1500वीं सालगिरह की खुशियाँ मना रहा है। उसी सिलसिले को जारी रखते हुए तन्ज़ीम की तरफ़ से यह पुरनूर प्रोग्राम रखा गया है।
इस पाक महफ़िल की ज़ीनत बनेंगे मशहूर व मारूफ़ आलिम-ए-दीन हज़रत ताजुस्सुन्नत अल्लामा तौसीफ़ रज़ा ख़ान साहब किबला बरेलवी मुबारक जो अपने बेबाक बयान से हाज़िरीन को नवाज़ेंगे। वहीं मक़बूल बारगाह-ए-गौसे जिलानी से ताल्लुक़ रखने वाले हज़रत अल्लामा डॉ. आसिफ सैफ़ी साहब (प्रतापगढ़) भी तशरीफ़ लाएँगे।
तारीख़: 02 सितंबर 2025, मंगल की रात इशा बाद मकाम: नूरी चौक, खांजीपीर, उदयपुर
इस जश्न में क़सीदे, नात, तक़रीरें और रोशनियों से सजी महफ़िलें सजाई जाएँगी। तन्ज़ीम ने तमाम अकीदतमंदों से पुरज़ोर अपील की है कि ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में शिरकत कर इस पाक प्रोग्राम को कामयाबी बख़्शें।
About Author
You may also like
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
