
उदयपुर। महिला प्रकोष्ठ, आर्य समाज हिरण मगरी, उदयपुर की बैठक आज सेक्टर-4 स्थित सत्संग भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती डॉ. राजश्री गांधी ने की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए कई महत्वपूर्ण संकल्प लिए गए।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं—श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती मीना वागरेचा, श्रीमती बेला शिशोदिया, श्रीमती चन्द्र कला आर्य और श्रीमती रेखा मोगरा—ने समाज में बढ़ रही बुराइयों, नशे की लत और अंधविश्वास के प्रभाव पर अपने विचार रखते हुए जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती चन्द्र कान्ता वैदिका ने बैठक के उद्देश्य और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि—
परिवारों में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग प्रोत्साहित किया जाएगा।
गुटका, शराब और धूम्रपान जैसे दुर्व्यसनों से होने वाले नुकसान के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
बालिकाओं को सनातन वैदिक धर्म और संस्कृति से परिचित कराने तथा वेद, उपनिषद, वाल्मीकि रामायण, गीता और सत्यार्थप्रकाश जैसे ग्रंथों के माध्यम से अंधविश्वास और पाखंड से बचने का मार्ग सिखाया जाएगा।
यज्ञ के माध्यम से शुद्ध देवपूजा और वैदिक जीवनशैली को अपनाने के लिए परिवारों को प्रेरित किया जाएगा।
बैठक के पश्चात यज्ञशाला में अमावस्या पर्व के अवसर पर यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। यह अनुष्ठान महिला पुरोहित श्रीमती चन्द्र कान्ता वैदिका द्वारा विधिवत् कराया गया। कार्यक्रम के दौरान एक वेदमंत्र का स्वाध्याय भी किया गया। भजन प्रस्तुतकर्ता के रूप में श्रीमती चन्द्र कला आर्य, श्रीमती आरती शर्मा और सलोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाया।
यज्ञ में उपस्थित सभी महिलाओं ने आहुतियाँ समर्पित करते हुए पाखंड और अंधविश्वास मिटाने का संकल्प लिया। शांतिपाठ के पश्चात जयघोष के साथ सत्र का समापन हुआ।
इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या को आयोजित होने वाले यज्ञ, भजन और सत्संग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। अंत में, आर्य समाज हिरण मगरी की ओर से सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान
-
ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक
-
सोजतिया : नीरजा मोदी स्कूल का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, तेजस घग्गर 96.2% अंक के साथ स्कूल टॉपर, किनीशा श्रीमाली ने हासिल किए 95% अंक
-
न्यूज बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट