
संभाजी नगर/उदयपुर/जयपुर। जल से जुड़े इंजीनियरों, वैज्ञानिकों के भारत के सबसे बड़े संगठन आइवा( इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन) के 58 वे राष्ट्रीय जल सम्मेलन में विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य, प्रसिद्ध जल विशेषज्ञ डॉ अनिल मेहता को जल निर्मलता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत के पूर्व जल संसाधन सचिव, स्टॉकहोम वॉटर प्राइज प्राप्त प्रसिद्ध जल अभियंता डॉ एम ए चितले द्वारा स्थापित किया गया है।
गुरुवार को संभाजी नगर ( औरंगाबाद) के एम आई टी मंथन सभागार में नगर निगम आयुक्त जी. श्रीकांत, आइवा की अध्यक्ष, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की मुख्य अभियंता मनीषा पलांडे, मध्यप्रदेश जलदाय विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता डॉ एम एल अग्रवाल, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो उपेंद्र कुलकर्णी सहित अन्य गणमान्य विशेषज्ञों ने मेहता को यह पुरस्कार प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि आइवा( इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन) घरेलू, औद्योगिक और कृषि उपयोग के लिए समुचित व गुणवत्ता पूर्ण जल उपलब्धता , सिवरेज निर्माण व उपचार , स्टॉर्म वॉटर मैनेजमेंट पर कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स का संगठन है ।
आइवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर इंटरनेशनल वाटर एसोसिएशन (IWA), अमेरिकन वाटर वर्क्स एसोसिएशन (AWWA), और जापान वाटर वर्क्स एसोसिएशन (JWWA) से जुड़ी हुई है।
इससे जुड़े चौदह हजार सदस्य देश विदेश में सरकारी, निजी क्षेत्र में जल से संबंधित पर्यावरणीय, सामाजिक, संस्थागत और फाइनेंसिंग के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे है। संगठन के साढ़े पांच हजार सदस्य जल व स्वच्छता से जुड़े केंद्र व राज्यों के विविध सरकारी विभागों , निगमों, निकायों में कार्यरत है।

मेहता को सम्मानित करते हुए आइवा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक, वैज्ञानिक, नागरिक अभियंता के रूप में मेहता सस्टेनेबल वॉटर मैनेजमेंट, जल सुरक्षा , नदी, झील तालाब संरक्षण सहित सम्पूर्ण जल चक्र पर एक समग्र दृष्टिकोण रखते हैं। जल पर उनका नैतिकता पूर्ण नेतृत्व तथा स्वैच्छिक सेवाकार्य पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।अंतर्राष्ट्रीय संस्था ग्लोबल वॉटर पार्टनरशिप की भारत इकाई आई डब्लू पी के
मानद सचिव, पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की एक्सपर्ट अपराईजल कमिटी के विशेषज्ञ सदस्य, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि केंद्रीय टोली सदस्य, झील संरक्षण समिति सदस्य के रूप में स्थानीय, राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर मेहता की जल प्रबंधन पर अनेक उपलब्धियां है।
आइवा के राजस्थान स्कंध , जयपुर सेंटर के अध्यक्ष, पूर्व मुख्य अभियंता ओ पी गोयल ने मेहता को मिले सम्मान को राजस्थान के समस्त अभियंताओं के लिए गौरवशाली पल बताया है।
About Author
You may also like
-
उदयपुर के समाचार यहां पढ़िए…अध्यात्म, साहस और प्रशासनिक गलियारों से जुड़ी बड़ी खबरें
-
अनुभवों और विचारों के जरिए लोगों से जुड़ते अनिल सिंघल
-
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
-
कराते में उदयपुर का गौरव : मास्टर साकेत सांवरिया का राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयन
-
उदयपुर की खबरें यहां पढ़िए…पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 को दबोचा