
उदयपुर। देश के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ (Paediatrician) डॉ. भरत छापरवाल के निधन से चिकित्सा जगत और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार को उदयपुर के सुभाषनगर स्थित उनके भाई डॉ. जेके छापरवाल के निवास पर एक श्रद्धांजलि बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजनीति, समाज और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी तमाम प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व रतलाम में भी एक शोकसभा आयोजित कर उन्हें याद किया गया। इंदौर के यशवंत क्लब में उठावणा में हुआ।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, भाजपा नेता अलका मुंदड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, दिनेश भट्ट, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. विपिन माथुर, बीजेपी नेता अनिल सिंघल, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, डॉ. बीएस बम्ब, डॉ. केके सामर, डॉ. संजय गांधी, डॉ. कैलाश जैन, डॉ. कपिल भार्गव, डॉ. आशीष मेहता, डॉ. बीएल सोमानी, डॉ. केसी व्यास, डॉ. एसएल मंडोवरा, डॉ. आभा सामर, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. मीना गौड़, दीपक सुखाड़िया, बीजेपी नेता कुंतीलाल जैन, यशवंत पालीवाल, एडवोकेट रोशनलाल जैन, मिराज के प्रकाश पुरोहित, नाथद्वारा अंबालाल लोढ़़ा, श्याम राठी, अशोक पारीख सभी ने डॉ. छापरवाल के निधन को समाज और चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। पूर्व कुलपति डॉ बीएल चौधरी, पूर्व विधायक डॉ बीआर चौधरी, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
About Author
You may also like
कमबैक अनिल सिंघल
उदयपुर में 6 सितंबर को सजेगा खेल का महामंच: वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का भव्य अनावरण
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के प्राकट्य दिवस की धूम : सुबह से लगी दर्शनार्थियों की लंबी कतारें, गूंजे जयकारे
विद्या भवन में अकादमिक ज्ञान के साथ सिखाया जाता है चरित्र निर्माण : राजेंद्र भट्ट
