
उदयपुर। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर देशभर में खुशी की लहर है। इसी क्रम में उदयपुर की प्रकृति रिसर्च सोसायटी के अध्यक्ष प्रोफेसर पी. आर. व्यास ने पूरी टीम की ओर से भारतीय खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
प्रो. व्यास ने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर पूरे राष्ट्र को गर्व है। खिलाड़ियों के खेल के प्रति जुनून, समर्पण और जज्बे को देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
प्रो. व्यास ने अंत में भारतीय टीम को सलाम करते हुए कहा, “जय हिन्द, जय भारत।” 🇮🇳🏆
About Author
You may also like
-
उदयपुर में जीत का जश्न : टी-20 वर्ल्ड कप की जीत पर तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरा उदयपुर…यहां देखिए तस्वीरें
-
India Crowned T20 World Champions: Historic Victory at Ahmedabad
-
महायुद्ध अपडेट : नेतृत्व के खात्मे की इजरायली ब्लूप्रिंट और ईरान का ‘6 महीने’ वाला पलटवार
-
T20 World Cup Final : India One Step Away from History, New Zealand Poses Tough Challenge in Ahmedabad
-
महायुद्ध अपडेट : जब आप सो रहे थे…जंग-ए-मैदान में आग और भड़कती जा रही थी