
उदयपुर: भारतीय मजदूर संघ (BMS) का 72वां स्थापना दिवस उदयपुर जिले में विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों और विशाल रैली के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में संगठन के विभिन्न संवर्गों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जिला मंत्री हेमंत गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत प्रातः प्रतापनगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर ध्वज वंदन और परंपरा अनुसार ध्वज परिवर्तन कार्यक्रम के साथ हुई। इस दौरान संगठन की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ध्वज वंदन के पश्चात टाउन हॉल से एक विशाल रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली टाउन हॉल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों—सूरजपोल, बापू बाजार, बैंक तिराहा और देहली गेट से होती हुई पुनः टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई।
इस रैली में विभिन्न सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों के कर्मचारी संघों के सैकड़ों सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-मिड डे मील कर्मचारी संघ, आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ, नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ, जिला जलदाय कर्मचारी संघ, रोडवेज फेडरेशन कर्मचारी संघ, राजस्थान प्रसारण निगम कर्मचारी श्रमिक संघ, अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, लिपि डाटा एम्पलाइज यूनियन, लघु उद्योग कामगार, ग्रामीण बैंक संघ, भारतीय डाक विभाग संघ।
बीएमएस गैर-राजनीतिक संगठन रहकर राष्ट्रवाद की विचारधारा पर कार्य करता है
रैली के समापन पर टाउन हॉल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को संगठित कर उनके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करना रहा है।
उन्होंने जोर देकर कहा-“विश्व भर में भारतीय मजदूर संघ ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो पूरी तरह गैर-राजनीतिक रहते हुए राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ मजदूरों द्वारा, मजदूरों के ही हितों के लिए संचालित किया जाता है।”
वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर जिले की अन्य विभिन्न इकाइयों में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुख्य समारोह में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अमर सिंह सांखला, संभाग संगठन मंत्री रमेश सिंह चौहान, सह संगठन मंत्री राजकुमार गौड़, कार्यकारी अध्यक्ष मन्नाराम मेघवाल, कर्मचारी महासंघ प्रदेश संगठन मंत्री कमल बाबेल, संगठन मंत्री लालसिंह, उपाध्यक्ष हिम्मतसिंह, संयुक्त मंत्री राजकुमार सुथार, राष्ट्रीय विद्युत कार्यकारिणी सदस्य भगवती मेनारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (आंगनवाड़ी) गीता शर्मा, रीना वीरावल, प्रमोद कुंद्रा, अभिषेक राय, हेमराज डांगी, कपूर चंद, भद्रपाल सालगिया, भरतकिशोर सुवालका, मानसिंह, लोकेश मेनारिया, अशोक मेहता, हरीश माथुर, भवानी सिंह, विजय पाल, महेश सिरसिया, दिनेश गुस्सर, भूपेंद्र अग्रवाल, केसर, विश्वास कश्यप, वेणी राम, परसराम, सुरेश शर्मा, आजाद सिंह हाड़ा, और विजय वैष्णव सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
मैं तो किधर भी नहीं बोल रहा…
पेपर लीक पर नेशन फर्स्ट ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : बजट निर्माण की तरह सुरक्षित हो प्रश्नपत्र प्रक्रिया, मंत्री का इस्तीफा समाधान नहीं
दिल्ली हाईकोर्ट ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर स्वतः संज्ञान लिया, कहा-आम आदमी बेहद परेशान है
गोगुंदा में कलयुगी गुस्सा : मां और भाई की चीखों के बीच पलक झपकते ही उजाड़ दिया हंसता-खेलता संसार; तलवार के एक वार से ली युवक की जान
हज-2027 : आवेदनों में कमी पर मुस्लिम महासंघ ने जताई चिंता, व्यवस्थाओं में सुधार और बुजुर्गों को किराये में 50 प्रतिशत छूट की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
