जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज स्पेशल डिनर
राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के सिलसिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात एक स्पेशल डिनर दे रही हैं. इस स्पेशल डिनर के लिए 170 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है।
मोरक्को में भूकंप के प्रभावित लोगों के लिए संवेदना
औपचारिक रूप से कार्यक्रम शुरू करने से पहले मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप के प्रभावित लोगों के लिए संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि पूरा विश्व उनके साथ है और उन्हें हरसंभव मदद देने को तैयार है।
अफ़्रीकी संघ को स्थायी सदस्य
दिल्ली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में अफ़्रीकन यूनियन यानी अफ़्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के तौर पर जी-20 में शामिल कर लिया गया है।
भारत व अरब के बीच रेल
भारत, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब को रेल मार्ग से जोड़ने की अमेरिका की कोशिश के बारे में अमेरिका के डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने और जानकारी दी है।
मोरक्को में भूकंप से 296 लोगों की मौत
मोरक्को के गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय मोरक्को में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसमें कम से कम 296 लोगों की मौत हुई है।
एन. चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार
तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को शनिवार के तड़के नंदयाल ज़िले में पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया।
About Author
You may also like
राखी पर डाक विभाग की विशेष पहल : उदयपुर मंडल ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं 2000 राखियां, रविवार को भी खुले रहे डाकघर
निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की नियुक्तियां, अशोक सिंघवी को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी
मुस्लिम बस्तियों पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला : वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने उदयपुर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा ने 6 सीटों पर ठोकी दावेदारी, वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा उम्मीदवार घोषित
सच्ची पुकार पर भगवान दौड़े चले आते हैं : प्रशांत अग्रवाल
