
उदयपुर। कौशल भारत मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों में विगत नौ वर्षों में कुल 85 हजार 54 युवा लाभान्वित हुए हैं।

सांसद डा. मन्नालाल रावत की ओर से लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने यह जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चारों जिलों में लाभार्थियों की संख्या 58 हजार 884 है।
इस योजना में उदयपुर जिले के 26 हजार 398, बांसवाड़ा के 18 हजार 200, डूंगरपुर के 10 हजार 263 व प्रतापगढ़ के 4 हजार 23 लाभार्थी शामिल हैं। इसी तरह आईटीआई के तहत संचालित शिल्पकार प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित होने वालो की कुल संख्या 24 हजार269 है।
इस योजना में उदयपुर के 13 हजार193 बांसवाड़ा के 5 हजार 147, डूंगरपुर के 3 हजार 473 व प्रतापगढ़ जिले के लाभार्थियों की संख्या 2 हजार 456 रही।
About Author
You may also like
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
उदयपुर में रामलीला : अवध की बधाइयां, वृंदावन का रूपहला रंग और निम्बार्क मैदान में उतरा कौशल्या-नंदन
अण बोली उघापन: पुला में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य गज यात्रा, 30 जोड़ों के संकल्प और शिव-पार्वती की आराधना से महका प्रांगण
उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक के सामाजिक प्रयासों से 20 लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
