ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मंगलवार यानी आज से शुरू हो गई है। उदयपुर व अहमदाबाद में भी रथयात्रा निकालने की तैयारी जारी है। लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। उदयपुर के जगदीश मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी है।

इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ नगर का भ्रमण करते हैं, जिसमें उनके साथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौजूद होती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल यह यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शुरू होती है।
भगवान जगन्नाथ विशालकाय रथों में विराजमान होकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। इस मंदिर को उनकी मौसी का घर भी माना जाता है। उदयपुर में भगवान नगर भ्रमण करते हैं। दुबारा जगदीश मंदिर पहुंचते हैं।
गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा तीनों ही आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तक रुकते हैं और इसके बाद वापस अपने पुरी के मंदिर में लौट जाते हैं।
About Author
You may also like
महफ़िल-ए-शायराना: सरज़मीं-ए-उदयपुर पर बिखरा मौसीक़ी का नूर, सूफ़ियाना और शास्त्रीय तानों से रूहानी हुआ समां
आज रंग है कलाम से गूंजा आस्ताना : हज़रत सूफ़ी नज़ीर साहब के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब, कुल की रस्म के साथ समापन
अंजुमन की “परवाज़” से खुली नई राह : प्रतिभाओं के सम्मान के साथ अब नशे और भटकाव के खिलाफ “कठिन रास्तों” पर चलने का वक़्त
सस्टेनेबल माइनिंग की दिशा में देश का पहला कदम : हिंदुस्तान जिंक ने क्लीन एनर्जी और हाइड्रोजन फ्यूल समाधान के लिए किया ऐतिहासिक समझौता
लव यू पापा – सीजन 2 में प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, ‘मिरांश फाउंडेशन’ के साथ समाजसेवा के नए युग का आगाज़
