फोटो : कमल कुमावत

उदयपुर। उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज भाजपा शहर जिला द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राज्य और केंद्र से जुड़े कई प्रमुख नेता एवं बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया।
रैली में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, भाजपा नेता प्रमोद सामर, निगम उपमहापौर पारस सिंघवी, यात्रा संयोजक और जिला उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, सह संयोजक और जिला मंत्री गजेंद्र भंडारी समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए।

इस दौरान नगर निगम के पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। रैली का उद्देश्य हर नागरिक के घर पर तिरंगा फहराने की अपील करना और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।

शहर के विभिन्न हिस्सों से लोगों का उत्साहपूर्वक इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंचना, इस आयोजन की सफलता का प्रमाण था। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई इस रैली ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
About Author
You may also like
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
