
रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी- श्रीमातावैष्णादेवीकटरा- उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09603, उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.10.24 से 13.11.24 तक (07 ट्रिप) उदयपुर सिटी से बुधवार को 01.50 बजे रवाना होकर गुरूवार को 05.50 बजे श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09604, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा – उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.10.24 से 14.11.24 तक (07 ट्रिप) श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से गुरूवार को 10.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.55 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किषनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनू, चिडावा, सुरजगढ, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालन्धर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेषन पर ठहराव करेगी।
About Author
You may also like
-
राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस : डीजीपी शर्मा ने समाज के तीन उन असली नायकों को सम्मानित किया, जिन्होंने निस्वार्थ सेवा से बदली हजारों जिंदगियां
-
लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर तीखी बहस, राहुल गांधी के ‘जादूगर’ कटाक्ष पर भारी हंगामा
-
यह महिला आरक्षण नहीं, सत्ता हथियाने और चुनावी नक्शा बदलने की साजिश है : राहुल गांधी
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान