
नए सदस्यों को अवसर के लिए पुरानी कार्यकारिणी ने दिया स्वैच्छिक इस्तीफा
उदयपुर। जिला तैराकी संघ की वार्षिक आम सभा की रविवार को आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी चुनी गई। संघ की वार्षिक आम बैठक में सर्वप्रथम कार्यकारिणी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सचिव प्रदीप आमेटा व कोषाध्यक्ष ने स्वेच्छा से अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दिया।
इस मौके पर अपने संबोधन में अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि वे व उनकी कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी चाहते हैं कि तैराकी संघ की कमान नए सदस्य संभालें। इसलिए उनका स्वेच्छिक इस्तीफा स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी सदैव संघ के साथ जुड़े रहेंगे।
इसके बाद बैठक में उदयपुर जिला तैराकी संघ के चुनाव आगामी सत्र वर्ष 2024 से 2028 तक के लिये चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक नरपत सिंह चुण्डावत व राज्य तैराकी संघ के पर्यवेक्षक के रूप में गौतम सिंह चौहान (कोषाध्यक्ष, राजस्थान राज्य तैराकी संघ) की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। राज्य खेल परिषद के द्वारा बनाये गए नए नियमानुसार चुनाव सम्पन्न हुए। त्याग पत्र देने के उपरान्त उनकी जगह जिला तैराकी संघ के सचिव पद पर दिलीप सिंह चौहान व अध्यक्ष पद पर महादेव सिंह चौहान को नियुक्त किया।
जल क्रीड़ा के लिए नए आउटडोर व इंडोर तरणताल स्थापित होंगे – सांसद रावत
चुनाव के उपरांत लोकसभा सांसद डा.मन्नालाल रावत ने कहा कि भविष्य में उदयपुर में खेल को बढ़ावा देने का सुअवसर मिला है। राज्य सरकार की नई योजनाओं के तहत उदयपुर में खिलाड़ियों को तराशने, उचित मंच उपलब्ध कराने व विभिन्न खेलों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योजना के तहत व उदयपुर में जल क्रीड़ा से सम्बंधित खेलों को नए आयाम दिये जायेंगे। महाराणा प्रताप के साहसी औऱ प्रिय अश्व की स्मृति में उदयपुर में घुड्सवारी खेल हेतु भी प्रयास किये जाएंगे। सांसद ने घोषणा की कि उदयपुर में जलक्रीड़ा खेल के बढ़ते स्तर को देखते हुए यहां कई और इंडोर व आउटडोर तरणताल स्थापित किये जायेंगे।
बॉक्स…
नई कार्यकारिणी वर्ष 2024 से 2028 इस प्रकार है।
कार्यकारिणी में संरक्षक टीएडी मंत्री बाबूलाल खराडी व सांसद डा. मन्नालाल रावत होंगे। इसी प्रकार चैयरमेन डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान व डॉ. ललित रैगर नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट महादेव सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष— डॉ. महावीर परिहार व प्रदीप आमेटा, उपाध्यक्ष — विक्रम सिंह राणावत,जयवीर सिंह चौहान, जसवंत सिंह टांक, भारती दशौरा व बसंत गिरी गोस्वामी, सचिव—दिलीप सिंह चौहान, वित्त सचिव — किशन गायरी, संयुक्त सचिव—इन्द्र कुमार सुथार, किशन व्यास, ललित चौधरी, हर्षवर्धन पुरोहित व यशदेव सिंह, कार्यकारिणी सदस्य —रणवीर सिंह राणावत, मीना वैष्णव, अनिल सिंह देवड़ा, आदित्य सिंह व राघव चतुर्वेदी, तकनीकी सलाहकार पर योशिता व्यास व मोती दास वैष्णव, विशेष आमंत्रित सदस्य पद पर भरत कुमावत, जयंत सिंह चौहान (राष्ट्रीय तैराक) को तथा चयन समिति में दिलीप सिंह चौहान, रणवीर सिंह राणावत, योशिता व्यास, भूपेंद्र पुरोहित, प्रशांत दोषी को नियुक्त किया गया है।
———————————
About Author
You may also like
-
उदयपुर शहर भाजपा कार्यकारिणी—कटारिया गुट ने खुद दूरी बनाई या नेतृत्व ने उनकी अनदेखी की?
-
विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 : क्या आपको मालूम है 2025 का World Press Photo of the Year कौनसा है?
-
राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया, अब थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
-
विश्व फोटोग्राफर्स डे पर वरिष्ठ पत्रकार संजय गौतम की कलम से विशेष…तस्वीरों में दर्ज होती है पत्रकारिता की असलियत
-
स्मार्ट सिटी में सिरफिरे का स्मार्ट हमला ! सूरजपोल की दीवार पर बेखौफ रगड़े, सुरक्षा के इंतज़ाम फेल