
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महासचिव इकराम कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस कायराना हरकत को इंसानियत के खिलाफ अपराध बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसके नापाक इरादों के लिए सख्त सबक सिखाया जाए।
इकराम कुरैशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “जो देश आतंक की पनाहगाह बन चुका है, उसे सिर्फ निंदा से नहीं, निर्णायक कार्रवाई से जवाब देना होगा। पहलगाम में निर्दोष लोगों को निशाना बनाना, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का घिनौना चेहरा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और देशवासियों को भरोसा है कि आतंक के खिलाफ यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है।
कुरैशी ने मुस्लिम समुदाय की ओर से भी आतंक के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि “आतंक का कोई मजहब नहीं होता, जो मासूमों की जान लेता है, वो इंसान नहीं हो सकता।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अपील की कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब करने के साथ-साथ सीमा पार सर्जिकल या एयर स्ट्राइक जैसे ठोस कदमों पर विचार किया जाए।
इस घटना ने देशभर में गुस्से की लहर दौड़ा दी है और इकराम कुरैशी जैसे नेताओं की आवाज इस बात का संकेत है कि अब सिर्फ निंदा नहीं, निर्णायक जवाब की घड़ी है।
About Author
You may also like
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
मेवाड़ के लाडले डॉ. पलाश कुमावत का जर्मनी से PhD कर उदयपुर लौटने पर भव्य स्वागत
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
