
पंचमहल (गुजरात)। पंचमहल ज़िले के पावागढ़ यात्रा मार्ग में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण सामग्री ले जाने वाले रोपवे का केबल टूट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर लगभग तीन बजे हुआ।
रेज़िडेंट एडिशनल कलेक्टर जेजे पटेल ने बताया कि यह दुर्घटना श्रद्धालुओं के लिए बने रोपवे में नहीं, बल्कि सामान ले जाने वाले रोपवे में हुई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं वाले रोपवे को भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।
गोधरा से बीबीसी गुजराती सेवा के संवाददाता दक्षेश शाह के अनुसार, “मरम्मत कार्य के लिए जब निर्माण सामग्री ऊपर ले जाई जा रही थी, तभी रोपवे का तार टूट गया और ट्रॉली नीचे झील में गिर गई। केबिन का मलबा झील में बिखर गया, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।”
स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी खामियों को लेकर विशेषज्ञों की टीम भी तैनात की गई है।
आस्था का केंद्र
पावागढ़ स्थित महाकाली माता मंदिर हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसे 52 शक्तिपीठों में गिना जाता है। हर साल लाखों भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासकर नवरात्रि के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है।
About Author
You may also like
प्रतापगढ़ : बलात्कार के मामले में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, ACB ने थानाधिकारी को 2.87 लाख रुपयों के साथ दबोचा
बचपन पर बदनामी का दाग : सूरत की कपड़ा फैक्ट्री से मुक्त हुए उदयपुर अंचल के 91 नन्हें बाल मजदूर, चंद रुपयों के लिए ढो रहे थे जिम्मेदारियों का बोझ
सीबीएसई 12वीं बोर्ड में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का डंका, अश्विन अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, 8 छात्राओं के आए 100 में से 100 अंक
राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में महा-फेरबदल : 187 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची और नवीन पदस्थापन
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट स्कूल फतहपुरा का 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक
