
उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में उपभोक्ता सुरक्षा संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे विशेष 7 दिवसीय शिविर के अंतर्गत एक दिवसीय एक्यूप्रेशर अवेयरनेस एवं लाइव डेमो सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पन्नाधाय सभागार में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दीपक माहेश्वरी एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. सुनीता आर्य ने मुख्य वक्ता नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित डॉ. अल्पना बोहरा का उपरना पहनाकर स्वागत किया। डॉ. अल्पना बोहरा उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, जिला उदयपुर के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं रोल्टा इंडिया लिमिटेड, मुंबई की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हैं।
अपने संबोधन में डॉ. बोहरा ने कहा कि एक्यूप्रेशर जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव और उपचार की एक प्रभावी, सुरक्षित एवं प्राकृतिक पद्धति है। उन्होंने छात्राओं को तनाव, थकान, अनिद्रा, एकाग्रता की कमी और कमजोरी जैसी समस्याओं से निजात पाने के उपाय बताए। साथ ही माइग्रेन, सिरदर्द, साइनस, सर्वाइकल, आंखों व घुटनों से संबंधित समस्याओं में एक्यूप्रेशर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
डॉ. बोहरा ने केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी, बल्कि विभिन्न रोगों के विशिष्ट एक्यूप्रेशर पॉइंट्स का लाइव डेमो और सामूहिक अभ्यास भी कराया। उन्होंने हाथ और पैर के बिंदुओं को स्पष्ट रूप से समझाते हुए बताया कि इसका अभ्यास घर पर भी आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक्यूप्रेशर बिना दवा के उपचार की पद्धति है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
इस अवसर पर महाविद्यालय की 200 से अधिक छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने न केवल स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं, बल्कि भविष्य में एक्यूप्रेशर को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। डॉ. बोहरा ने बताया कि नियमित अभ्यास से व्यक्ति की एकाग्रता, मानसिक संतुलन, ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी, समन्वयक अशोक कडेचा एवं पार्वती झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में प्रो. दीपक माहेश्वरी एवं डॉ. सुनीता आर्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
यह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया, ताकि समाज के सभी वर्गों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
About Author
You may also like
-
बिना दवा स्वस्थ रहने का मंत्र : तारा संस्थान में बुजुर्गों को सिखाए एक्यूप्रेशर के गुर
-
शक्ति का उत्सव : देबारी में 1800 सखियों का महासंगम, ASP चेतना भाटी बोलीं- महिलाओं के इरादों के आगे आसमान भी छोटा
-
भीलवाड़ा में कोहराम : शादी के टेंट से लाए ‘जहरीले फ्यूल’ को शराब समझकर पिया, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत
-
उदयपुर में धोखाधड़ी मामला : फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, 30 करोड़ लौटाने का निर्देश
-
उदयपुर में जिंक कौशल द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला बना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर