
उदयपुर। वार्ड 28 के प्रभात नगर हिरण मगरी स्तिथ शीतला माता पार्क में शीतला माता सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार एवं मिनी हाईमास्ट का लोकार्पण पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली, उपमहापौर पारस सिंघवी एवं निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन द्वारा किया गया।
क्षेत्रीय पार्षद मुकेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम के पहले बोर्ड में पार्षद अर्चना शर्मा के कार्यकाल में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया गया था। लगभग 25 वर्ष बीत जाने के बाद उक्त समुदाय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी तरह बंजारा बस्ती स्थित समुदाय भवन भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। निगम द्वारा लगभग 8.50 लाख रुपए की लागत से वार्ड में दोनों सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्धार करवाया गया। अब आसानी से क्षेत्रवासियों को उक्त दोनों सामुदायिक भवन का उपयोग होकर लाभ मिलेगा एवं नगर निगम को भी राजस्व प्राप्त होगा।
इस लोकार्पण के अवसर पर नगर निगम गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा, पार्षद ललिता मेनारिया, देवेंद्र पुजारी, विद्या भावसार, समाजसेवी ललित मेनारिया, देवीलाल सालवी, पुरुषोत्तम दवे, रामचंद्र टेलर, जगत सिंह चौहान, मंगल सिंह, शीतला माता पार्क विकास समिति अध्यक्ष कौशल्या एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान
-
संवाद से ही संभव है समाधान : विवाद की आग में झुलसता बीएन का गौरव
-
ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक
-
सोजतिया : नीरजा मोदी स्कूल का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, तेजस घग्गर 96.2% अंक के साथ स्कूल टॉपर, किनीशा श्रीमाली ने हासिल किए 95% अंक