
भीलवाड़ा। जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के माधोपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शादी समारोह से लाई गई बोतलों में भरे संदिग्ध रासायनिक पदार्थ (फ्यूल) के सेवन से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सभी महिलाएं और अधेड़ उम्र के ग्रामीण शामिल हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
भ्रम बना मौत का कारण
पुलिस जांच में सामने आया कि माधोपुरा निवासी कुछ महिलाएं 9 और 10 फरवरी को एक शादी समारोह में बर्तन साफ करने गई थीं। वहां टेंट के सामान के पास पानी जैसी दिखने वाली चार प्लास्टिक की बोतलें रखी थीं। महिलाएं उन्हें शराब या कोई उपयोगी तरल समझकर अपने साथ घर ले आईं। 12 फरवरी को जब घर में इसे शराब समझकर पिया गया, तो कुछ ही देर में सभी की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं।
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
परिजनों ने आनन-फानन में सभी को गंगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहाँ तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की सूची : सुशीला देवी (48 वर्ष), जमनी देवी (62 वर्ष), रतन कजर (49 वर्ष),
बदामी देवी।
मैथनॉल का अंदेशा : FSL टीम कर रही जांच
शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि बोतलों में बर्नर फ्यूल (मैथनॉल) भरा हुआ था, जिसका उपयोग शादियों में खाना गर्म रखने के लिए किया जाता है। यह पदार्थ दिखने में बिल्कुल पानी जैसा होता है लेकिन अत्यंत जहरीला होता है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम बुलाई गई है। पुलिस ने बोतलों के नमूनों को जब्त कर लिया है और शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही इस जानलेवा तरल की असल पहचान हो पाएगी।
About Author
You may also like
नौतपा शुरू: भीषण गर्मी में आयुर्वेद के नियमों से रखें सेहत का ख्याल, वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी डॉ. औदीच्य ने दिए खास टिप्स
गुजरात में घोटाले के उदयपुर से जुड़े तार : 100 करोड़ के घोटाले का आरोपी ठगी की कमाई से उदयपुर में बनाना चाहता था रिजॉर्ट, कांग्रेस नेता समेत 2 गिरफ्तार
सादगी की मिसाल : उदयपुर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, PM की अपील पर 14 की जगह सिर्फ 4 गाड़ियों के काफिले में चले
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : उदयपुर संभाग से 8 हजार लोग दिल्ली रवाना, लाल किला मैदान में जुटेगा देश का जनजातीय समाज
उदयपुर में छिपकर रह रहा था शातिर ठग : AI से फर्जी ID बना मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं को ठगने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
