
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबन्ध अध्ययन महाविद्यालय द्वारा 20 फरवरी 2026 को “प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान–2026” का आयोजन किया जाएगा। व्याख्यान का विषय “प्रकृति, समाज और नेतृत्व : भारतीय दृष्टि में” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे वाणिज्य महाविद्यालय सभागार में आयोजित होगा।
व्याख्यान के मुख्य वक्ता पद्मश्री सम्मानित पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुन्दर पालीवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविंद्र श्रीमाली, पूर्व अध्यक्ष नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर उपस्थित रहेंगे। साथ ही अधिष्ठाता प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के संयोजक एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र श्रीमाली ने बताया कि व्याख्यान का उद्देश्य भारतीय परिप्रेक्ष्य में प्रकृति संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व के मूल्यों पर विमर्श करना है। उन्होंने विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।
व्याख्यान में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा शहर के प्रबुद्धजन की सहभागिता अपेक्षित है।
About Author
You may also like
कमबैक अनिल सिंघल
उदयपुर में 6 सितंबर को सजेगा खेल का महामंच: वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का भव्य अनावरण
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के प्राकट्य दिवस की धूम : सुबह से लगी दर्शनार्थियों की लंबी कतारें, गूंजे जयकारे
विद्या भवन में अकादमिक ज्ञान के साथ सिखाया जाता है चरित्र निर्माण : राजेंद्र भट्ट
