
उदयपुर। होटल एसोसिएशन, उदयपुर के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नारायण सेवा संस्थान के लियो का गुड़ा परिसर का दौरा कर संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से सर्जरी एवं कृत्रिम अंग लगवाने आए दिव्यांगजनों से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुए बताया कि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं सचिव उषा शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा विकसित कैलीपर सहित न्यूमैटिक आर्टिफिशियल लिम्ब निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया।

साथ ही विभिन्न डिजाइनों के कृत्रिम हाथ-पांव निर्माण की तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की।
पदाधिकारियों ने ऑपरेशन के पश्चात दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और संस्थान की पहल की सराहना की।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही ने संस्थान की सेवा-भावना को प्रेरणादायी बताते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में मानव सेवा से जुड़े प्रकल्पों को गति देने हेतु एसोसिएशन तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करेगा।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी, जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़, डॉ. मानस रंजन साहू, अनिल आचार्य, मुकेश शर्मा, दिलीप सिंह एवं बंशीलाल मेघवाल उपस्थित रहे। अवलोकन समारोह का संचालन महिम जैन ने किया।
About Author
You may also like
गुजरात में घोटाले के उदयपुर से जुड़े तार : 100 करोड़ के घोटाले का आरोपी ठगी की कमाई से उदयपुर में बनाना चाहता था रिजॉर्ट, कांग्रेस नेता समेत 2 गिरफ्तार
सादगी की मिसाल : उदयपुर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, PM की अपील पर 14 की जगह सिर्फ 4 गाड़ियों के काफिले में चले
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : उदयपुर संभाग से 8 हजार लोग दिल्ली रवाना, लाल किला मैदान में जुटेगा देश का जनजातीय समाज
1500 वर्षों के शौर्य, स्वाभिमान और जीवंत विरासत का प्रामाणिक दस्तावेज़ — महाराणा
उदयपुर में छिपकर रह रहा था शातिर ठग : AI से फर्जी ID बना मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं को ठगने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
