जैन दिवाकर चौथमल महाराज साहब की 150वीं जयंती पर अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच ने किया सम्मानित;
राष्ट्रसंत कमलमुनि ‘कमलेश’ महाराज के पावन सान्निध्य में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. मेवाड़— सामाजिक सरोकारों, शिक्षा और विरासत संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली उपाधि

उदयपुर / मैसूर। मेवाड़ के पूर्व राजघराने के प्रमुख डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को प्रथम ‘राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026’ से अलंकृत किया गया है। जैन दिवाकर चौथमल महाराज साहब की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच के तत्वावधान में कर्नाटक के मैसूर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
राष्ट्रसंत कमलमुनि ‘कमलेश’ महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ भव्य समारोह
मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत: स्थानकवासी जैन संघ, मैसूर के तत्वावधान में आयोजित इस धर्म एवं संस्कृति समागम में राष्ट्रसंत कमलमुनि ‘कमलेश’ महाराज का पावन सान्निध्य रहा। समारोह में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जहां अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच और जैन समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों तथा देशभर से आए समाजजनों और युवाओं ने उनका अभिनंदन किया।
सेवा, शिक्षा और विरासत संवर्धन का सम्मान: आयोजकों के अनुसार, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक सरोकारों, जनकल्याण, मानव सेवा, शिक्षा के प्रसार, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत के संवर्धन के क्षेत्र में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता और अभिनंदन के प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया है।
About Author
You may also like
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
