
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसके साथ ही राज्य में मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने जनता के नाम एक भावुक संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने 19 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया।
“जनता की सेवा की, अब नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन”: नीतीश कुमार
इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद से उन्होंने बिहार में ‘कानून का राज’ स्थापित करने और हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।
नीतीश ने आगे कहा, “हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी और उसे मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।” उन्होंने विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।
सात निश्चय-3 से बढ़ेगी विकास की रफ्तार
नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में आगामी विजन साझा करते हुए बताया कि 2025 से 2030 के लिए ‘सात निश्चय-3’ का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र के सहयोग से बिहार आने वाले वर्षों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होगा।
सम्राट चौधरी हो सकते हैं अगले मुख्यमंत्री
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं। आज शाम तक उनके नाम का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है। पटना में भाजपा और एनडीए के नेताओं की बैठक जारी है, जिसमें नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
