
उदयपुर। लेक सिटी उदयपुर के व्यापारिक क्षेत्र में एक नया और आधुनिक अध्याय जुड़ गया है। शहर में आदिनाथ सेरेमिक, असाही ग्लास विंडोज एंड डोवर शोरूम का भव्य शुभारंभ बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। इस नए आउटलेट के खुलने से उदयपुर वासियों को अब एक ही छत के नीचे प्रीमियम सेरेमिक्स और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के ग्लास विंडोज की शानदार रेंज मिल सकेगी।
समारोह का शुभारंभ भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि और शोरूम के उद्घाटनकर्ता पारस सिंघवी, मनीष गलूंडिया, परम पूज्य पिताजी मांगीलाल वागावत, शोरूम संचालिका रेखा जैन और हेमंत वागावत ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस विशेष अवसर पर असाही ग्रुप के नेशनल हेड संदीप गुप्ता, चैनल हेड संजू गुप्ता और रीजनल हेड नितेश गुप्ता सहित उद्योग और व्यापार जगत की कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने नवीन शोरूम का बारीकी से अवलोकन किया और यहाँ उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और आकर्षक इंटीरियर डिज़ाइन की जमकर सराहना की।
उद्घाटन समारोह में पहुंचे शहर के प्रमुख व्यवसायियों, आर्किटेक्ट्स और ग्राहकों ने आदिनाथ सेरेमिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। आयोजन के दौरान शोरूम प्रबंधन की ओर से आए हुए सभी विशेष अतिथियों का स्वागत और सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का बेहद सफल और प्रभावी मंच संचालन सीए प्रितेश जैन द्वारा किया गया। समारोह के समापन पर हेमंत जैन ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, सहयोगियों, आर्किटेक्ट्स और ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस भव्य लॉन्चिंग के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
About Author
You may also like
पद्म पुरस्कार समारोह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा कीं भव्य झलकियां, कहा— गर्व, कृतज्ञता और प्रेरणा से भरा था उत्सव
राजसमन्द में एसीबी की कार्रवाई : नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत लेता पटवारी राहुल कुमार शर्मा गिरफ्तार, टॉयलेट की सीट में फेंके पैसे
सुरमयी हुई झील नगरी : शायराना उदयपुर परिवार के संगीत समारोह में बिखरे सुरों के रंग, नाथद्वारा की मनस्वी व्यास ने मोहा मन
स्मार्ट सिटी उदयपुर कॉकरोच का अभेद्य गढ़? रेंगती व्यवस्था का पोस्टमार्टम
वैश्विक स्तर पर बढ़ा भरोसा: हिंदुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा खदान बनी देश की पहली ‘जिंक मार्क’ सर्टिफाइड माइन
