
फोटो एंड रिपोर्ट : कमल कुमावत
उदयपुर। कुमावत क्षत्रिय समाज, मंडी क्षेत्र की ओर से धानमंडी स्थित मुरली मनोहर मंदिर में तीन दिवसीय पाटोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समाज के अध्यक्ष जितेंद्र तुनीवाल ने बताया कि इस त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन में समाजबंधुओं ने भारी संख्या में भाग लेकर सभी कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाया।
पाटोत्सव के पहले दिन 14 जुलाई को गोपालदास जालांधरा की ओर से “नाव मनोरथ” का विशेष आयोजन किया गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, दूसरे दिन 15 जुलाई को रेखा देवी और प्रकाश ऊंटवाल की ओर से भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ उठाया।
आयोजन के तीसरे और अंतिम दिन 16 जुलाई को मुख्य पाटोत्सव मनाया गया। इस दौरान यजमान जितेंद्र तुनीवाल द्वारा ठाकुरजी को पंचामृत स्नान कराया गया और प्रकाश ऊंटवाल द्वारा हवन संपन्न हुआ। इसके पश्चात मंदिर में ध्वजा चढ़ाई गई और राकेश वनावड़िया की ओर से ठाकुरजी की महाआरती की गई। इस पावन अवसर पर ठाकुरजी को एक क्विंटल आम का विशेष भोग लगाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का समापन भव्य महाप्रसादी के साथ हुआ, जिसमें समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और खूब आनंद लिया।
About Author
You may also like
उदयपुर में मुख्यमंत्री का शक्ति-प्रदर्शन: यह आत्मविश्वास है या भीतरी घबराहट?
उदयपुर के वार्ड 22 का महामुकाबला : जब साझी तहज़ीब की ज़मीन पर बाहरी बनाम स्थानीय की लकीरें खिंचने लगें!
उदयपुर नगर निगम चुनाव : पारस सिंघवी के समर्थन में सड़कों पर उतरा व्यापार जगत, बापू बाजार जैन व्यवसाय संघ ने निकाली रैली
उदयपुर का राजपथ और एक साधक का संकल्प : पारस सिंघवी के मन की बात
शिक्षा संबल से संवर रहा भविष्य : हिंदुस्तान जिंक के प्रयास से 75 सरकारी स्कूलों में सुधरी पढ़ाई की गुणवत्ता, 12 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
