तो क्या अब पर्ची से ही तय होंगे मेयर और सभापति? राजस्थान निकाय चुनाव में दावेदारों की धड़कनें तेज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चयन के बाद पहला निकाय चुनाव; उदयपुर सहित प्रदेशभर में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही ‘हाईकमान की पर्ची’ को लेकर सियासी चर्चाएं गर्म

उदयपुर/जयपुर। राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के साथ ही चुनावी बिसात बिछ चुकी है। उदयपुर नगर निगम सहित प्रदेशभर के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में महापौर (मेयर), सभापति और अध्यक्ष पदों के लिए स्थानीय स्तर पर दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। हालांकि, इस बार प्रदेश के सियासी गलियारों में एक नया और दिलचस्प विमर्श छिड़ गया है—क्या वार्डों में जीत दर्ज करने के बाद शीर्ष पदों का फैसला स्थानीय स्तर पर होगा या फिर ‘पर्ची सिस्टम’ से नाम तय किए जाएंगे?

दरअसल, राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम के अप्रत्याशित चयन के बाद यह पहला निकाय चुनाव है। ऐसे में राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि स्थानीय समीकरण और लॉबिंग चाहे जो भी हो, अंतिम समय में प्रदेश नेतृत्व की ओर से एक बंद लिफाफा (पर्ची) भेजा जा सकता है, जो सीधे मेयर, सभापति या अध्यक्ष की कुर्सी तय करेगा।

उदयपुर नगर निगम: 80 वार्डों का आरक्षण तय, मेयर की सीट अनारक्षित ओपन

उदयपुर जिला परिषद सभागार में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों के हाथों पर्चियां निकलवाकर सभी 80 वार्डों की आरक्षण लॉटरी 1 घंटे में पूरी कराई गई। इस प्रक्रिया को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ और जितेंद्र ओझा ने संपन्न कराया।

मेयर पद अनारक्षित (ओपन) होने से किसी भी वर्ग का प्रत्याशी इस दौड़ में शामिल हो सकता है, जिससे दावेदारों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है।

उदयपुर नगर निगम: श्रेणीवार आरक्षण का गणित

  • सामान्य/अनारक्षित वर्ग (कुल 48 वार्ड): सामान्य (ओपन) – 32 वार्ड, सामान्य (महिला) – 16 वार्ड

  • अन्य पिछड़ा वर्ग / OBC (कुल 16 वार्ड): ओबीसी (ओपन) – 11 वार्ड, ओबीसी (महिला) – 5 वार्ड

  • अनुसूचित जाति / SC (कुल 8 वार्ड): एससी (ओपन) – 5 वार्ड, एससी (महिला) – 3 वार्ड

  • अनुसूचित जनजाति / ST (कुल 8 वार्ड): एसटी (ओपन) – 5 वार्ड, एसटी (महिला) – 3 वार्ड

उदयपुर नगर निगम: वार्ड 1 से 80 की पूरी सूची (रनिंग)

  • वार्ड 1: अनारक्षित ओपन, वार्ड 2: ओबीसी ओपन, वार्ड 3: अनारक्षित ओपन, वार्ड 4: अनारक्षित महिला, वार्ड 5: अनारक्षित ओपन, वार्ड 6: ओबीसी ओपन, वार्ड 7: एससी ओपन, वार्ड 8: अनारक्षित महिला, वार्ड 9: एसटी ओपन, वार्ड 10: अनारक्षित ओपन, वार्ड 11: ओबीसी ओपन, वार्ड 12: अनारक्षित ओपन, वार्ड 13: एसटी महिला, वार्ड 14: ओबीसी ओपन, वार्ड 15: अनारक्षित ओपन, वार्ड 16: अनारक्षित महिला, वार्ड 17: अनारक्षित महिला, वार्ड 18: अनारक्षित ओपन, वार्ड 19: अनारक्षित ओपन, वार्ड 20: अनारक्षित ओपन, वार्ड 21: ओबीसी ओपन, वार्ड 22: ओबीसी ओपन, वार्ड 23: ओबीसी ओपन, वार्ड 24: अनारक्षित ओपन, वार्ड 25: अनारक्षित ओपन, वार्ड 26: अनारक्षित ओपन, वार्ड 27: अनारक्षित महिला, वार्ड 28: अनारक्षित ओपन, वार्ड 29: अनारक्षित ओपन, वार्ड 30: एसटी ओपन, वार्ड 31: अनारक्षित महिला, वार्ड 32: एससी ओपन, वार्ड 33: अनारक्षित ओपन, वार्ड 34: ओबीसी महिला, वार्ड 35: अनारक्षित महिला, वार्ड 36: अनारक्षित महिला, वार्ड 37: एससी ओपन, वार्ड 38: ओबीसी महिला, वार्ड 39: अनारक्षित ओपन, वार्ड 40: अनारक्षित महिला, वार्ड 41: एसटी ओपन, वार्ड 42: एसटी महिला, वार्ड 43: एससी ओपन, वार्ड 44: अनारक्षित ओपन, वार्ड 45: अनारक्षित ओपन, वार्ड 46: अनारक्षित ओपन, वार्ड 47: एसटी महिला, वार्ड 48: ओबीसी ओपन, वार्ड 49: अनारक्षित ओपन, वार्ड 50: अनारक्षित ओपन, वार्ड 51: अनारक्षित ओपन, वार्ड 52: अनारक्षित महिला, वार्ड 53: अनारक्षित ओपन, वार्ड 54: अनारक्षित ओपन, वार्ड 55: ओबीसी महिला, वार्ड 56: अनारक्षित ओपन, वार्ड 57: अनारक्षित महिला, वार्ड 58: अनारक्षित महिला, वार्ड 59: एससी महिला, वार्ड 60: अनारक्षित महिला, वार्ड 61: ओबीसी महिला, वार्ड 62: एससी महिला, वार्ड 63: अनारक्षित ओपन, वार्ड 64: अनारक्षित ओपन, वार्ड 65: एसटी ओपन, वार्ड 66: अनारक्षित ओपन, वार्ड 67: एससी महिला, वार्ड 68: ओबीसी महिला, वार्ड 69: अनारक्षित महिला, वार्ड 70: अनारक्षित ओपन, वार्ड 71: ओबीसी ओपन, वार्ड 72: ओबीसी ओपन, वार्ड 73: अनारक्षित महिला, वार्ड 74: ओबीसी ओपन, वार्ड 75: अनारक्षित ओपन, वार्ड 76: अनारक्षित महिला, वार्ड 77: एसटी ओपन, वार्ड 78: अनारक्षित ओपन, वार्ड 79: एससी ओपन, वार्ड 80: अनारक्षित ओपन।

About Author

Leave a Reply