उदयपुर। जिला परिषद के कुल 47 वार्डों के चुनावी नतीजों के वर्गवार एवं मुकाबले के स्वरूप के आधार पर सामने आए आंकड़ों का विश्लेषण बेहद रोचक राजनीतिक तस्वीर पेश करता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 47 वार्डों में से भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 22 और अन्य ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है।
चुनावी गणित से यह बात स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आई है कि जहां सीधे मुकाबले और सामान्य (जनरल) श्रेणी के वार्डों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिली है, वहीं त्रिकोणीय व चतुष्कोणीय मुकाबलों तथा अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित सीटों पर कांग्रेस ने अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।
आंकड़ों के विश्लेषण के मुताबिक, कुल 47 वार्डों में से 20 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा यानी आमने-सामने का मुकाबला हुआ, जिनमें से 15 सीटों पर भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस केवल 5 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। इसके विपरीत, जिले के 22 वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिला, जहां तीसरे मोर्चे की मौजूदगी का सीधा लाभ कांग्रेस को मिला और इन 22 सीटों में से कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 8 तथा अन्य ने 1 सीट पर कब्जा जमाया। इसी तरह 5 वार्डों में चतुष्कोणीय मुकाबला हुआ, जिनमें से 4 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे।
राजनीतिक विश्लेषक लालकुमार चुग के मुताबिक वर्गवार नतीजों पर नजर डालें तो सामान्य (General) श्रेणी के कुल 16 वार्डों में भाजपा को बड़ा फायदा मिला है; सामान्य ओपन (GEN-O) की 8 सीटों में से भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, जबकि सामान्य महिला (GEN-F) की 8 सीटों में से भाजपा ने 6 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन (OBC-O) की 1 सीट, अनुसूचित जाति ओपन (SC-O) की 1 सीट और अनुसूचित जाति महिला (SC-F) की 1 सीट— यानी इन तीनों वर्गों की सभी 3 आरक्षित सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की और कांग्रेस इन वर्गों में खाता तक नहीं खोल सकी। दूसरी ओर, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित कुल 28 वार्डों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है; एसटी ओपन (ST-O) के 14 वार्डों में से कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं एसटी महिला (ST-F) के 14 वार्डों में कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 4 और अन्य ने 1 सीट पर विजय प्राप्त की।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम को कोर्ट से बड़ा झटका : टाउनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग की 2.15 लाख की सिक्योरिटी राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश
उदयपुर जिला परिषद चुनाव का सियासी गणित : बदलाव की चाहत के बीच वोटों के बिखराव की पहेली
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि : एक ही किडनी और दुर्लभ जन्मजात विकृति (MRKH सिंड्रोम) से पीड़ित 18 वर्षीय युवती की सफल सर्जरी
उदयपुर में 30 नवंबर को धूमधाम से होगा 41 जोड़ों का सामूहिक तुलसी विवाह समारोह
उदयपुर के नेलेश्वर बालाजी मंदिर में अनुष्ठान व हवन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न : माँ शारदा आर्य समिति के सानिध्य में दी गईं आहुतियां
