
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने न्यूज़ वेबसाइट न्यूज़क्लिक से जुड़े कई पत्रकारों के घर पर मंगलवार सुबह छापेमारी करने की है। न्यूज एजेंसी रिपोर्ट में इस बास्त्वकी पुष्टि की गई है।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा, ”पत्रकारों और न्यूज़क्लिक से जुड़े लोगों के घरों पर छापेमारी बेहद चिंताजनक है। हम मामले पर नज़र बनाए हुए हैं। हम पत्रकारों के साथ खड़े हैं और सरकार से मांग करते हैं कि और जानकारी दी जाए।”
हालही इस न्यूज़ पोर्टल पर चीन से फ़ंडिंग लेने के आरोप लगे थे और ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस मामले में अब तक किसी को गिरफ़्तार किए जाने की कोई ख़बर नहीं है। दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।
पत्रकार अभिसार शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, “दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची है. पुलिस मेरा लैपटॉप और फ़ोन ले जा रही है।”
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि न्यूज़ क्लिक से संबंधित 30 से ज़्यादा स्थानों पर छापेमारी जारी है।
पत्रकार भाषा सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस फ़ोन से ये मेरा अंतिम ट्वीट है. दिल्ली पुलिस ने मेरा फ़ोन जब्त कर लिया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगस्त में क्या कहा था?
अगस्त में भी ये न्यूज़ पोर्टल चर्चा में था. इस वेबसाइट का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था।
उन्होंने आरोप लगाया था, ”राहुल जी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान सामने आने लगा है।”
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि एक एजेंडे के तहत भारत के ख़िलाफ दुष्प्रचार किया जाता था।उन्होंने तब आरोप लगाया था कि चीनी कंपनियां न्यूज़ क्लिक को नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से फंड कर रही थीं लेकिन उनके जो सेल्समेन हैं, वो हिंदुस्तानी हैं. और जब भारत सरकार ने न्यूज़ वेबसाइट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की तो ये उनके समर्थन में आ गए।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
मायानगरी में बेख़ौफ़ गोलियां : टाइगर श्रॉफ पर फ़ायरिंग सिर्फ़ एक हमला नहीं, मुंबई की टूटती रीढ़ का प्रमाण है
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
