दिल्ली। भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को आठ विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में अपनी दूसरी जीत हासिल की। अफ़ग़ानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 272 रन बनाए। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 35 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
विराट कोहली 55 रन और श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।
भारतीय पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर 131 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
अपनी शतकीय पारी के दौरान रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड बनाया।
यह वर्ल्ड कप में रोहित का सातवां शतक है. इसके साथ ही उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
शतकीय पारी के दौरान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ा। यह वनडे में रोहित शर्मा का 31वां शतक है।
About Author
You may also like
नौतपा शुरू: भीषण गर्मी में आयुर्वेद के नियमों से रखें सेहत का ख्याल, वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी डॉ. औदीच्य ने दिए खास टिप्स
IPL 2026: Ajinkya Rahane Proud of KKR Comeback Despite Defeat, Says Everyone Worked Hard
IPL 2026: KL Rahul Blazing Fifty Powers Delhi Capitals to 203 Against KKR
गुजरात में घोटाले के उदयपुर से जुड़े तार : 100 करोड़ के घोटाले का आरोपी ठगी की कमाई से उदयपुर में बनाना चाहता था रिजॉर्ट, कांग्रेस नेता समेत 2 गिरफ्तार
उदयपुर से कलेजा कंपा देने वाली खबर : खेल-खेल में काल का ग्रास बने दो मासूम भाई, क्रेशर प्लांट की खान में डूबने से पूर्व सरपंच के दो पोतों की मौत
