चेन्नई। विश्व कप के 26वें मुकाबले में साउथ अफ़्रीका ने पाकिस्तान को 47.2 ओवरों में एक विकेट से हरा दिया। ये मुकाबला अंतिम समय तक बहुत रोमांचक रहा. दक्षिण अफ़्रीका के बल्लेबाज़ एक मारक्राम ने सर्वाधिक 93 गेंदों पर 91 रन बनाए। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए थे। वर्ल्डकप में पाकिस्तान की यह लगातार चौथी हार है।
आसीसी क्रिकेट वर्ड कप अंक तालिका में 10 अंक के साथ दक्षिण अफ़्रीका शीर्ष पर है। भारत 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम चार अंक के साथ छठे स्थान पर है।
खास बात यह है कि पिछले 24 सालों में दक्षिण अफ्रीका की टीम, विश्व कप के किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान को नहीं हरा पाई थी। 2015 और 2019 के वनडे विश्व कप में भी पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था।
पाकिस्तान की पारी
कप्तान बाबर आजम और सऊद शकील ने अर्धशतक लगाया, वहीं शादाब ख़ान ने 43 और मोहम्मद नवाज के 24 रनों की मदद से टीम 270 रनों तक पहुंच पाई।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसेन को तीन और तबरेज़ शम्सी को चार विकेट मिले. शम्सी ने पाकिस्तान के लिए अर्धशतक बनाने वाले दोनों खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा।
यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।
पाकिस्तान की टीम से लेग स्पिनर उसामा मीर और तेज गेंदबाज हसन अली बाहर हो गए हैं. इन दोनों की जगह मोहम्मद नवाज और मोहम्मद वसीम जूनियर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
पाकिस्तान टीम, पांच मैचों में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है. पाकिस्तान को अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।
इस वक्त पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ छठे नंबर पर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका पांच में चार मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। ऐसे में अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने बाकी के सभी मैच जीतने होंगे।
About Author
You may also like
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
