मॉर्निंग हैडलाइंस : मणिपुर में नेटबंदी

मणिपुर में नेटबंदी

मणिपुर सरकार ने राज्य में मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। यह कदम मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के उस बयान के एक हफ्ते बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार अगले कुछ दिनों में प्रतिबंध वापस ले लेगी।

जम्मू में गोलीबारी
जम्मू सीमा पर अरनिया इलाके में कल रात पाकिस्तान की ओर से बिना कारण की गई गोलीबारी में BSF का एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है। उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। आज सुबह 3 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही: पीआरओ, बीएसएफ जम्मू

कोलकाता : ED ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किया।

असम में सरकार की अनुमति

असम सरकार का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी राज्य सरकार की पूर्व सहमति के बिना अब दूसरी शादी नहीं कर सकता।

इसराइल-हमास संघर्ष

अमेरिका का कहना है कि उसने पूर्वी सीरिया में दो ठिकानों पर हमला किया है. अमेरिका का दावा है कि इसका इस्तेमाल ईरानी सैन्य बल और उससे जुड़े समूह कर रहे थे।

कतर और भारत

क़तर में गिरफ़्तार आठ भारतीय नेवी के रिटायर्ड अधिकारी को मौत की सज़ा, भारत ने कहा- इस मामले में सभी क़ानूनी विकल्प तलाशेंगे
हमास ने कहा है कि इसराइल की बमबारी में अब तक 50 बंधक मारे गए हैं।

चीन के पूर्व पीएम का निधन

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केचियांग का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है, देश के सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है।

(Visited 98 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply