
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय तनाव और कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत के बीच आम जनता में रसोई गैस को लेकर बनी आशंकाओं पर राजस्थान सरकार ने विराम लगा दिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री अम्बरीष कुमार ने बुधवार को सचिवालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली और स्पष्ट किया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है।
शासन सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए प्रदेश के सभी जिला रसद अधिकारियों (DSO) को निर्देशित किया कि आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा:
वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तेल एवं गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर समयबद्ध आपूर्ति (Supply Chain) को प्रभावी बनाया जा रहा है।
बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं में गैस की सप्लाई किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यदि इन संस्थानों को कोई समस्या आती है, तो जिला रसद अधिकारी को तत्काल हस्तक्षेप कर उसका समाधान करना होगा।
सचिवालय में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम सागर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कंपनियों ने भरोसा दिलाया कि वे आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
About Author
You may also like
तीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 15 हजार से अधिक वोटों से आगे; दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा जीती
गुलाबबाग में सुखिया सोमवार के मेले बंद, प्रशासनिक तानाशाही का शिकार हुई उदयपुर की बरसों पुरानी परंपरा, जनता में आक्रोश
नगर निगम व यूडीए के अधिकारी देखें : चाहें तो ऐसे भी हो सकता है काम—NHAI की कंपनी ने खोदी सड़क और चंद घंटों में कर दी दुरुस्त
देश का न्यूज बुलेटिन : राष्ट्रीय राजनीति, सुप्रीम कोर्ट और संसद की बड़ी ख़बरें
राजस्थान न्यूज बुलेटिन : प्रदेश के प्रमुख शहरों की बड़ी ख़बरें
