Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/habibkireport/domains/habibkireport.com/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/habibkireport/domains/habibkireport.com/public_html/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50

कुर्सी सरकारी, तेवर सियासी : जब एक कर्मचारी नेता की सालगिरह पर शहर के हुक्मरानों ने दी बधाई

फोटो जर्नलिस्ट : कमल कुमावत

उदयपुर। सियासत के खेल में एक पुराना कायदा है—या तो तुम्हारे पास कुर्सी की ताकत होनी चाहिए, या फिर उन लोगों की भीड़, जो तुम्हारी एक आवाज पर खड़े हो जाएं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सरकारी दफ्तर की चौखट पर बैठकर वो रुतबा हासिल कर लेते हैं, जिसे पाने के लिए सियासतदानों की उम्र बीत जाती है।

उदयपुर के सरकारी गलियारों में ऐसा ही एक नाम गूंजता है—कमल प्रकाश बाबेल।

कहने को शिक्षा विभाग का एक मुलाजिम, एक कर्मचारी नेता। लेकिन चाल-ढाल और रसूख ऐसा कि शहर के बड़े-बड़े सियासी सूरमा भी ऐसा ओहदा न पा सके। इतिहास गवाह है, जो शख्स जितना बड़ा खिलाड़ी होता है, विवाद उसके दामन से उतने ही लिपटे रहते हैं। बाबेल के साथ भी यही हुआ। इल्जाम भी लगे, उंगलियां भी उठीं और विवादों की धूल भी उड़ी… लेकिन जब बात कर्मचारियों के हक की आई, तो उसी भीड़ ने उन्हें अपने सिर-आंखों पर बिठाया। लोग कहते हैं कि वो पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के बेहद करीबी हैं, पर उनकी मौजूदगी हर जगह हाेती है। पार्टी का गुट कोई भी हो, हवा का रुख किधर भी मुड़े, बाबेल की लाइजनिंग का सिक्का हर पाले में खनक के साथ चलता है। यही नहीं पिछले तीन दशक में कोई भी शिक्षामंत्री रहा हो कमल प्रकाश बाबेल का नाम उनकी जुबां पर रहता है।

और इस सिक्के की चमक तब साफ दिखाई दी, जब दीवाली के पावन दिन उनका जन्मदिन आ गया।

त्योहार की व्यस्तता के बीच ‘बैंक तिराहा मित्र मंडल’ ने जब परिवार के साथ बाबेल के जन्मदिन का जश्न सजाया, तो नजारा किसी मंझे हुए विधायक या सांसद के जलसे से कम नहीं था। शहर के हुक्मरान भी उस महफिल में पहुंचे। विधायक ताराचंद जैन, महापौर पारस सिंघवी और जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह ने बाबेल के गले में माला डाली, कंधे पर उपरणा ओढ़ाया और मुबारकबाद दी। इतना ही नहीं, सुंदरसिंह भंडारी मंडल के वर्तमान और पूर्व पार्षदों की कतार यह साबित करने के लिए काफी थी कि इस शहर में ओहदा कानून से नहीं, रसूख से तय होता है।

इसे हुनर कहिए या सियासत की नब्ज पकड़ने की महारत—जब एक अदना सा कर्मचारी नेता सत्ता के दिग्गजों को अपने जन्मदिन की महफिल में मुबारकबाद देने पर मजबूर कर दे, तो समझ लेना चाहिए कि बाजी किसके हाथ में है।

(Visited 23 times, 23 visits today)

About Author