उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जिले में आवागमन को सुगम बनाने एवं निर्बाध यातायात के लिए अतिक्रमण हटाने कार्यवाही लगातार जारी है।

गुरुवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश जोशी के निर्देशन में भूमि अवाप्ति अधिकारी मनसुख डामोर एवं तहसीलदार रणजीत सिंह विठू के नेतृत्व में दल द्वारा सविना क्षेत्र में कृषि भूमि पर बिना रूपान्तरण व बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाये व्यवसायिक निर्माण के हटाने की कार्यवाही की गई।
यूडीए सचिव राजेश जोशी ने बताया कि उदयपुर विकास प्राधिकरण उदयपुर के क्षेत्राधिकार में स्थित राजस्व ग्राम सवीना के आराजी संख्या 4243/294 आदि जो रिकार्ड अनुसार संयुक्त हक की कृषि खातेदारी भूमि होकर सब सिटी सेंटर चौराहे पास रेलवे लाईन से लगती हुई भूमि पर बिना रूपान्तरण एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाये व्यवसायिक दुकानों का निर्माण किया जा रहा था जिसे प्राधिकरण द्वारा बार-बार रूकवाया गया एवं उनके विरुद्ध उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 32 के तहत भी विधिक कार्यवाही की जाकर मौके से अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
इसके उपरान्त भी मौके से निर्माण नहीं हटाया जाकर अनवरत दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण को आज दिनांक द्वारा प्राधिकरण दल द्वारा हटाया गया । कार्यवाही के दौरान पुलिस थानाधिकारी हिरण मगरी सेक्टर 6 मय पुलिस जाब्ता एवं भू-अभिलेख निरीक्षक भरत हथाया, विजय नायक, राजेश मेहता एवं होमगार्ड जवान उपस्थित रहें।
About Author
You may also like
नारायण सेवा संस्थान में आस्था का महासंगम : महिलाओं को बांटे गए छाते, वस्त्र और जल कलश; रोगियों के बीच हुआ फल वितरण
इमाम हुसैन के जायरीनों की सेवा कर रहीं 80 वर्षीय ‘उम्म जासिम’
इमाम हुसैन की शहादत पर पीएम मोदी का संदेश : बोले— सत्य, न्याय और साहस की राह दिखाती है उनकी कुर्बानी
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : देबारी स्मेल्टर में देश की पहली 250 टन क्षमता की इलेक्ट्रिक क्रेन शुरू, हर साल बचेगा 93,600 लीटर डीजल
फीफा वर्ल्ड कप में महा-धमाका : नॉकआउट स्टेज में पहुंचे 5 और धुरंधर; ब्राजील-स्विट्जरलैंड की बड़ी जीत, हैरी केन की हुंकार
