विंबलडन खिलाड़ी और फिल्म ओक्टॉपसी में अभिनय करने वाले विजय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह से भेंट की, वो फिल्म जिसने उदयपुर में पर्यटन बढ़ाया


उदयपुर। विंबलडन खिलाड़ी और जेम्स बॉन्ड की फिल्म ओक्टॉपसी में अभिनय करने वाले विजय अमृतराज ने बुधवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की।

संयुक्त राष्ट्र संघ के शांतिदूत विजय और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच विंबलडन, क्रिकेट, जेम्स बॉन्ड की फिल्म ओक्टॉपसी के साथ-साथ कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। विजय मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, झीलों-पहाड़ों और महलों से काफी प्रभावित हुए।

आपको बता दें कि जेम्सबॉन्ड सीरीज की ऑक्टोपसी वो फिल्म है, जिसकी शूटिंग उदयपुर में हुई। यहां फिल्माई गई इस फिल्म का उदयपुर में विदेशी पर्यटन बढ़ाने में अहम भूमिका रही है जो यहां के किसी नेता या अफसर की नहीं रही। यह बात पर्यटन से जुड़े हर शख्स को अच्छी तरह मालूम है।

(Visited 58 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply