उदयपुर। पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। यह पंक्ति मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत अध्ययनरत अभ्यर्थियों ने सच कर दिखाया, जिसमे प्रत्येक विद्यार्थी अपनी आंखों से एक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अध्ययनरत है।

इसी कामना को पूरा करने का उद्देश्य मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का रहा, इस योजनांतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कोई भी विद्यार्थी अपने सपनों को पूर्ण करने में अब समर्थ हैं।
इस योजना को उदयपुर संभाग के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान डॉ.अनुष्का मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सफलतापूर्वक 2021 से चलाया जा रहा है। सेक्टर 3 में स्थित अनुष्का संस्थान में 2023-24 मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सम्मान में एक आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. दीपक माहेश्वरी (प्रिंसिपल, एमजी कॉलेज) ने विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उन्हें संबोधित किया की विद्यार्थी जीवन का यह पड़ाव स्वर्णिम पड़ाव कहलाता हैं, जिसमें विद्यार्थी अपने जीवन की एक मजबूत नींव स्थापित करता है और वह इसी नींव से अपने सपनों का महल और अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त करता हैं।

संस्थान के सचिव श्री राजीव सुराणा ने भी चयनित विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए विद्यार्थियों के पांच लक्षण: “काक चेष्टा बको ध्यानं शवाननिंद्रा तथेव च। अल्पाहारी ग्रह त्यागी विद्यार्थी पंच लक्षणम।” का गूढ़ मंत्र दिया। सुराणा ने विद्यार्थियों को बताया कि कौवे की तरह चेष्टा, बगुले की तरह ध्यान, कुत्ते की तरह नींद, अल्पाहारी व गृह त्यागी होना चाहिए, तभी वह अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
इसी के साथ एमजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजु बेनीवाल ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य और सपनों को हासिल करने के लिए कड़ी एवं नियमित मेहनत पर ही निर्भर रहना चाहिए।
कार्यक्रम समारोह में इस वर्ष में लाभांवित विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं बैग्स भी अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ एस एस सुराणा, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल विद्यार्थियों धीरज चौबीसा, रोहित चौधरी ,शिवानी मीणा, स्नेहा जोशी ,विशाल मेघवाल, राजेंद्र गौड़,तनीषा टेलर, संध्या कुमारी जोशी, पंकज मीणा का सम्मान किया गया एवं इन्होने सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन प्रणय जैन द्वारा किया गया। इस दौरान भूपेश परमार, रवींद्र सैनी, हर्षिल कुमावत, मीनल शर्मा, हर्षिता चौहान,गिरजा सालवी, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
झील के शहर में सुरों का कारवां : किसी ने तराना छेड़ा, कोई ख़्वाब बनकर नाचा, उदयपुर की शाम हुई अपने ही सितारों के नाम
तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से बदलेगा नर्सिंग का स्वरूप: गीतांजलि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नर्सिंग सम्मेलन; विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे मौजूद
जब ज़िन्दगी से हारकर मौत की आगोश में कूद पड़ा इंसान, तब फ़रिश्ता बनकर पानी में उतरा जवान; गणगौर घाट पर थमी मौत की आहट
