उदयपुर। रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘उनकी चिट्ठियां’ नाटक का मंचन होगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत जयपुर की स्माइल एंड होप संस्था द्वारा ‘उनकी चिट्ठियां’ नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस नाटक में मानवीय संवेदनाओं, स्नेह एवं प्यार का बड़ा ही सुंदर समावेश है। इस नाटक के कथानक में विमंदित बच्चे और एक फौजी के जीवन की दो मार्मिक कहानियां है।
इस नाटक के लेखक तपन भट्ट एवं निर्देशक डाॅ. सौरभ भट्ट है। इस नाटक में 11 कलाकार भाग ले रहे हैं। रविवार शाम सात बजे होने वाली नाटक प्रस्तुति में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: जब दो दिग्गजों के टकराव में नेपथ्य का कलाकार बाज़ी मार ले गया
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
युवा इंजीनियर्स के दम पर हिंदुस्तान जिंक गढ़ रहा देश के माइनिंग सेक्टर का भविष्य
भीगी पलकें, थम गई सांसें : हर आंख में आंसू थे जब महासतिया की 425 साल पुरानी छतरियों के बीच हमेशा के लिए सो गईं मां… मुखाग्नि देते टूट पड़े लक्ष्यराज
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की विजयाराज कुमारी के देवलोकगमन से लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद अब मां का साया भी छूटा
