
जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त श्री इकबाल खान के निर्देशन में लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण पंकज ओझा के नेतृत्व में मुहाना मण्डी में फल विक्रेताओं के यहां निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
ओझा ने बताया कि सुबह 6 बजे मुहाना मंडी में विशेष आभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के केन्द्रीय दल व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की टीम ने कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा दल की टीम ने फल विक्रेताओं की दुकानों, फर्मों व गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आम, पपीता व केले जैसे कई फलों को पकाने के लिए कैरेट एवं बॉक्स के साथ-साथ कोल्ड चैम्बर में केल्शियम कार्बाइड, फ्रूट मेट एवं इबाइलिन रिपनर उपयोग किया जा रहा था।

खाद्य विभाग की टीम द्वारा मै. देवानन्द धर्मदास दुकान नं. 8-19 से कैल्शियम कार्बाइड की पुडियां, मै. झाडूमल एण्ड सन्स दुकान नं. बी-31 से फ्रूटमेट एवं मै. मोहम्मद हसन मोहम्मद चमन दुकान न. बी-43 से इथाइलिन रिपनर की पुडियों को इक्ट्ठा कर सैम्पल जांच हेतु केन्द्रीय खाद्य प्रयोगशाला जयपुर में भेजा गया। लैब से जांच की पुष्टि होने के पश्चात् उक्त फर्मों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आमजन के स्वास्थ्य के लिए आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण द्वारा कारोबारियों को एडवाइजरी जारी की जाएगी।
About Author
You may also like
उदयपुर की रामलीला (डे 8) — इमोशन, ड्रामा और हनुमान जी का हाई-ऑक्टेन एक्शन!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बाजार की पाठशाला : रिटायरमेंट के बाद चाहिए 50,000 रुपए की मासिक पेंशन? जानिए किस उम्र में कितना करना होगा निवेश
झीलों की नगरी में फिर सजा ‘पर्यटन सुरक्षा’ का तमाशा : फीते कटने से नहीं, जवाबदेही तय होने से सुरक्षित होते हैं सैलानी
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
