परिवहन में प्रयुक्त पिकअप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। चितौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस ने गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 761 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त कर आरोपी चालक खटीक मौहल्ला मीरागंज भादसोड़ा निवासी उदयलाल खटीक पुत्र ख्याली लाल (33) को गिरफ्तार किया हैं। जब्त डोडाचूरा की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी गई है।
एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान एडिशनल एसपी परबत सिंह के सुपरविजन एवं सीओ भदेसर अनिल शर्मा के निर्देशन में गुरुवार को थानाधिकारी भदेसर रविन्द्र सेन मय टीम थाने द्वारा तेजपुरिया मोड सरहद आसावरा पर नाकाबंदी की गई थी।
नाकाबंदी के दौरान निकुम्भ की तरफ से आ रही एक महिन्द्रा पिकअप के चालक ने पुलिस जाब्ता देखकर भागने का प्रयास किया। नाकाबंदी में लगे पुलिस जाब्ता द्वारा कार रूकवा कर तलाशी ली तो पिकअप में रखे 38 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 761 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया।
उक्त अवैध डोडाचूरा व पिकअप जब्त पुलिस ने आरोपी चालक उदयलाल खटीक को गिरफ्तार किया गया। थाना भदेसर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा हैं।
————–
About Author
You may also like
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
धौलपुर की परियोजना बालवर्धन : मासूमों के चेहरों पर लौटेगी मुस्कान, कुपोषण के खिलाफ नंद घर और आईपीई ग्लोबल की ममता भरी पहल
स्टेट न्यूज : प्रदेशभर में एक माह का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई और उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ी
