
उदयपुर। विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक भीष्म देव शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में शर्मा ने कहा कि एक सफल टेक्नोक्रेट के लिए शारीरिक फिटनेस, टीम भावना, चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता तथा सामूहिक निर्णय लेने की दक्षता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि टेक्नोक्रेट में स्किल (हुनर) के साथ-साथ विल (संकल्प) का मजबूत होना भी जरूरी है। नियमित खेल गतिविधियों से मानसिक और शारीरिक संतुलन विकसित होता है, जो जीवन और करियर दोनों में सफलता का आधार बनता है।

शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अकादमिक और तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक दक्षता एवं संकल्प शक्ति को भी सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेलना इन गुणों को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने कहा कि विद्या भवन में खेल केवल अतिरिक्त गतिविधि नहीं, बल्कि संस्थान की नियमित परंपरा का हिस्सा है। संस्थान का प्रबंधन विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विकास के लिए सतत प्रयासरत है।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा विद्यार्थियों में खेल भावना और अनुशासन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
-
जब एक ही स्वर में गूंज उठा ‘णमोकार’ और थम सा गया उदयपुर…फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत ने पेश किया आंखों देखा हाल
-
ग्लैमर छोड़ ज़मीन की सियासत तक : डॉ. दिव्यानी कटारा का बेबाक इंटरव्यू—बाप के उभार से लेकर पर्ची सरकार तक
-
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान : पाकिस्तान की भूमिका अहम, ईरान की बहादुरी काबिले तारीफ
-
When friends mocked Amitabh, Jaya stood up for him : The untold story of love at first sight
-
माइनिंग में तकनीक का नया युग, हिंदुस्तान जिंक ने राजपुरा दरीबा में शुरू किया टेली-रिमोट ऑपरेशंस