लंदन में हैदराबाद की एक छात्रा की ब्राजील के एक युवक ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। 27 साल की कोंथम तेजस्विनी रेड्डी लंदन के वेम्बली में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं। 6 दिन पहले ब्राजील का एक शख्स उनके फ्लैट में रहने के लिए आया था।
आरोप है कि उसी शख्स ने मंगलवार सुबह तेजस्विनी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तेजस्विनी पिछले साल मार्च में मास्टर्स की पढ़ाई करने के लिए लंदन गई थीं।
एक और लड़की पर हमला किया
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने तेजस्विनी के अलावा अखिला नाम की लड़की पर भी हमला किया। अखिला का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों पर हमला करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान
-
ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक
-
सोजतिया : नीरजा मोदी स्कूल का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, तेजस घग्गर 96.2% अंक के साथ स्कूल टॉपर, किनीशा श्रीमाली ने हासिल किए 95% अंक
-
ईरान युद्ध अपडेट : ट्रंप का ‘युद्ध समाप्ति’ का दावा; होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी जारी