
उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘योग स्वयं और समाज के लिए’ थीम पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शहर के गांधी ग्राउंड में सुबह साढ़े छह बजे सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर, एसपी, मेयर, सांसद सभी ने योगा कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। सच यह है कि शहर को और भी बेहतर बनाने, सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सिस्टम को भी योगा करवाने की जरूरत है।

सांसद मन्नालाल रावत ने इस अवसर पर एक बड़ी घोषणा की कि लेकसिटी में एक विशेष चौराहा योग को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर निगम और सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से चौराहे का रोड मेप तैयार किया जाएगा। यह चौराहा योग से समर्पित होगा और योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा जाएगा।
इस अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले विभिन्न स्तर के अधिकारी और नगर निगम के प्रतिनिधियों ने योग का अभ्यास किया और इसके महत्व पर चर्चा की। यह कार्यक्रम समाज में योग के लाभों को जागरूक करने और लोगों को इसकी अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।
About Author
You may also like
कांग्रेस में नए चेहरों की स्टारकास्ट : जब स्थापित सितारों ने छोड़ा मैदान, नए चेहरों की आशिकी और लेकसिटी का सियासी बॉक्स ऑफिस
उदयपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं, पाने को पूरा आसमान है
उदयपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने फतहसागर की पाल पर कार्यकर्ताओं में भरा जीत का ‘जादुई’ जोश
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 36 में पति-पॉवर के दम पर डिंपल कुंवर का टिकट तय, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, बगावत की आहट
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा के दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, वार्ड 31 से मुस्कान राही और 32 से राजेंद्र वसीटा मैदान में
