उदयपुर। उदयपुर में विकास की एक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। इसका टाइटल है आयड़। फिल्म के हीरो बने हैं सिटी एमएलए ताराचंद जैन, डायरेक्टर कलेक्टर अरविंद पोसवाल हैं। फिल्म को सर्टिफिकेट देने वाले असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया। बॉक्स ऑफिस शहर की जनता है जो इस फिल्म के निर्माण को बहुत ही करीब से देख रही है। जनता का मानना है कि मानसून के सीजन में यदि फिल्म की सेहत पर कोई असर नहीं हुआ तो ठीक है, लेकिन विकास का यह काम बह गया तो जनता का पैसा बर्बाद हो जाएगा।

बहरहाल असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को आयड़ नदी में विकास कार्यों का जायजा लिया। आयड़ के बदलते स्वरूप को देखकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर फिल्म के हीरो सिटी एमएलए ताराचंद जैन, डायरेक्टर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप सिंह सांगावत और फिल्म में स्पोट बॉय की भूमिका निभाने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कटारिया ने स्मार्ट सिटी के सीईओ प्रदीप सिंह सांगावत को कहा कि इन कब्जों को क्यों छोड़ गया और निर्देश दिए कि जो फेंसिंग की जाएगी वह पूर्व में की गई मार्किंग के अनुसार ही की जाए। हालांकि कटारिया ने नदी के बदले स्वरूप को देखकर खुशी भी जताई।
कटारिया ने आयड़ पुल से आयड़ नदी में उतरते ही आयड़ नदी के दूसरे किनारे पर स्मार्ट सिटी द्वारा आयड़ नदी में बनाई गई दीवार पर नाराजगी जताई। कटारिया ने मकानों की ओर ईशारा करते हुए पूछा कि नदी की सीमा में किए गए कब्जों को क्यों नहीं हटाया। मकानों द्वारा किए गए कब्जों को हटाने के बजाए स्मार्ट सिटी ने नदी पेटे में दीवार बना दी, जिससे इन लोगों के कब्जें स्थाई हो जाएंगे। इस पर एकाएक तो कोई जवाब नहीं दिया और इसके बाद कटारिया ने कहा कि जो फेसिंग हो वह नदी की मार्किंग के अनुसार हो। इस पर जिला अरविंद पोसवाल ने भी कहा कि फेसिंग की जाएगी वह नदी में जो मार्किंग की गई उसके अनुसार की करवाई जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि आलोचना करने वालों को एक बार यहां पर लाकर दिखाओ। इसके साथ ही कटारिया ने मौके पर ही आयड़ नदी पेट में लगाए गए पत्थर की मोटाई भी देखी। इसक बाद कटारिया ने अधिकारियों से कहा कि नदी में आकर्षक लाईटें भी लगाई जाए। साथ ही कहा कि जहां-जहां पर जगह है वहां पर बच्चों के लिए झूलें भी लगाई, जिस पर अधिकारियों ने सहमति दी।

निरीक्षण के दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, निगम निर्माण समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी, मण्डल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, भाजपा नेता नानालाल बया, यूडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, निगम के अभियंता मुकेश पुजारी, स्मार्ट सिटी अभियंता दिनेश पंचोली सहित अन्य अधिकारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Author
You may also like
सात समंदर पार से आया सेवा और संवेदना का उपहार : मैक्सिको से काशी आईं दो विदेशी मेहमानों ने बुजुर्गों संग बिताया आत्मीय समय
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
हिंदुस्तान जिंक और आईआईटी मद्रास की जुगलबंदी ने पेश किया जिंक-एयर बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
