वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अमेरिका में चुनावी रैली में हुए जानलेवा हमले के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। एक शूटर ने रैली के दौरान गोली चलाई, जिसके कारण ट्रंप घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया है।

शूटर को रैली स्थल से बाहर एक इमारत में छिपा हुआ पकड़ा गया है, जबकि रैली में आए लोगों में से एक की मौत हो गई और एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने एक्स पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ” मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूँ। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हमले की निंदा की है और ट्रंप से बात करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
About Author
You may also like
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
