उदयपुर। मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबरे इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन व मैदाने कर्बला में शहीद हुए जानिसारों की याद में रविवार को शहर भर में छड़ियों का जुलूस निकाला गया। मंगलवार को छड़ी मिलन और बुधवार को ताजिए निकाले जाएंगे।

बड़ा ताजिया कमेटी के शाहनवाज खान ने बताया कि मुहर्रम माह की 7 तारीख को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चमनपुरा स्थित जामा मस्जिद से सुबह 9.00 बजे छड़ियों का जुलूस शुरू हुआ जो शहर के चेतक सर्कल, पहाड़ी बस स्टैंड, मीरा गर्ल्स कालेज, अलीपुरा, शास्त्री सर्कल, रेहमान कालोनी, देहली गेट, धोली बावड़ी, काली बावड़ी, धान मंडी, कोठियों की गवाड़ी, खेरादी वाला, सिंधी सरकार की हवेली, अंजुमन, भडभुजा घाटी, मोची वाडा, बड़ा बाजार, जगदीश चौक, नाव घाट, पांडुवाडी, चांदपोल, नागानगरी, कल्ले सात, महावत वाडी, काजीवाड़ा, दरखान वाडी, कारवाडी, सिलावट वाडी, हाथीपोल होते हुए चेतक सर्कल पलटन मस्जिद पर शाम 7 बजे सम्पन्न हुआ।

जुलूस का जगह जगह पर इस्तकबाल किया गया। जुलूस में 14 छड़ियां एवं अलम शामिल हुए। जुलूस के मार्ग पर सबीले सजाई गई, शर्बत, खीर, पुलाव, हलवा आदि का तबर्रुक वितरित किया गया।
– दो दिवसीय शहीदे आज़म कांफ्रेंस का समापन आज
उदयपुर। शहर के धोली बावड़ी स्थित हुसैनी चौक में इत्तेहाद फैजे हुसैन (इंतेजामिया कमेटी) व अलनवाज नौजवान कमेटी के संयुक्त तत्वधान में हज़रत इमाम हुसैन रदि़अल्लाहु अन्हु व कर्बला में हुए शहीदों की याद में दो दिवसीय शहीदे आज़म कांफ्रेंस का आगाज रविवार बाद नमाज ईशा कलामे पाक की तिलावत के साथ हुआ।
धोली बावड़ी हुसैनी मस्जिद सदर हाजी शकील खान ने बताया कि कांफ्रेंस का आगाज बाद नमाजे ईशा कलामे पाक की तिलावत से किया गया। कांफ्रेंस की सदारत खतीब व इमाम मौलाना रहमत अली कादरी फैजी ने की। कांफ्रेंस में इमाम हुसैन की शहादत और जिन्दगी के बारे में मुरादाबाद यूपी से खलीफाए हुजूर अमिने शरीअत मुफ्ती मोहम्मद हम्माद रजा कादरी बतौर मुख्य वक्ता व मौलाना डॉक्टर आसिफ रजा सैफी प्रतापगढ़ यूपी कॉन्फ्रेंस में शिरकत की। नातिया कलाम कोलकत्ता से शायरी इस्लाम फैजान रजा मुजाहिद ने पेश किए।
– ख्वातीन के लिए जश्ने सकीना-
मोहसिन हैदर ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से अस्र की नमाज तक जश्ने सकीना शुरू हुआ। जिसमें तकरीर व नातिया कलाम पेश किए जा रहे हैं।
About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
