
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भीषण हादसा हुआ। देबारी हाईवे के जिंक चौराहे स्थित सिक्स लेन सर्विस रोड पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पांच कारों को टक्कर मारते हुए दो बाइक और एक बस को भी चपेट में ले लिया। इसमें से दो से तीन वाहन ट्रेलर के साथ घसीटते हुए कुछ दूरी तक चले गए, जिससे दो कारों की बॉडी बुरी तरह पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हादसे में 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कर ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल किया गया। गनीमत रही कि कोई अन्य जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शी दिनेश बीमावत ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए थे। इस कारण ट्रेलर ने आगे चल रही कारों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। इसी बीच दो बाइक और एक बस भी इसकी चपेट में आ गए। तेज रफ्तार ट्रेलर के टकराते ही पीछे चल रहा टेम्पो भी अनियंत्रित हो गया और उसने भी एक महिला को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आस-पास के लोग मदद के लिए आगे आए और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक कार में घायल फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
About Author
You may also like
-
जहाँ करुणा का संगम अध्यात्म से हुआ : वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में राष्ट्र संत ललितप्रभ सागर के पावन चरण, भावुक हुए सेवाभावी
-
विद्या भवन पॉलिटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगियों का समापन
-
प्रो. विजय श्रीमाली प्रथम स्मृति व्याख्यान में छलक उठीं यादें— वह वटवृक्ष जिसकी छांव में कई परिवार हुए पल्लवित
-
उदयपुर में जीवन विद्या शिविर : मैं कौन हूं? और जीवन के अनसुलझे सवालों को समझने का मिलेगा मौका
-
प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान–2026 का आयोजन 20 फरवरी को