अरावली के संरक्षण को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, उदयपुर की सड़कों पर उतरी जन-जागरण रैली

उदयपुर। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को उदयपुर में व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया। नगर निगम टाउन हॉल से शुरू हुई यह पैदल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए चेतक सर्कल स्थित मोहता पार्क तक पहुंची। रैली में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस जनआंदोलन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ और देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने किया। रैली के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने का संकल्प दोहराया।

रैली में ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन की रीढ़ है और इसके संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा नीतियों के चलते अरावली को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। रैली के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि वे प्रकृति संरक्षण की इस लड़ाई में आगे आएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए अरावली को सुरक्षित रखें।

Keywords: Udaipur News, Aravali Protection, Congress Rally, Udaipur Congress, Environment Movement, Rajasthan Politics, Public Awareness

(Visited 36 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply